मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के 12 जनपथ रोड पर वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आज बुधवार को मिलने पहुंचे हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव की संभावनाओं को तलाशने को लेकर बनी कमेटी के चेयरमैन रामनाथ कोविंद हैं।
मीडिया की माने तो, कोविंद और शाह की मुलाकात के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दरअसल केंद्र सरकार ने शनिवार (2 सितंबर) को कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति के गठन का नोटिफिकेशन जारी किया था। कमेटी के सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप, एन के सिंह, पूर्व सीवीसी संजय कोठारी और राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



