वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – 5-G प्रौद्योगिकी पूरी तरह स्वदेशी है

0
181

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि 5-G प्रौद्योगिकी पूरी तरह स्वदेशी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन में आधुनिक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के जॉन्स हॉप्किंस स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद में उन्होंने यह बात कही। वित्तमंत्री ने कहा कि भारत 5-G प्रौद्योगिकी की मांग करने वाले अन्य देशों को उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी कहीं से आयातित नहीं है, इसे देश में ही तैयार किया गया है।

मीडिया सूत्रों की माने तो, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, ‘‘5जी कहीं और से नहीं लाई गई बल्कि यह पूरी तरह से हमारा उत्पाद है।’’ उन्होंने कहा कि इसे अभी भारत के चुनिंदा शहरों में शुरू किया गया है और यह 2024 तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी। मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत अब अन्य देशों को 5जी तकनीक मुहैया करा सकता है, जो कोई भी इसे चाहता है। हमारा 5G कहीं और से आयात नहीं किया गया है और यह हमारा अपना उत्पाद है। इसका प्रसार बहुत तेजी से होता है। भारतीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2024 तक देश के अधिकांश लोग इस तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। हमें भारत की उपलब्धि पर बेहद गर्व है।

Image Source :  newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here