मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जर्मनी के म्यूनिख में यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में वित्तआंतरी निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस वर्ष जनवरी में जर्मन चांसलर भारत यात्रा पर आए थे। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच गहरी द्विपक्षीय साझेदारी की मजबूती के विषय पर बातचीत की गई। दोनों नेताओं के बीच हाल ही में संपन्न भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी चर्चा हुई। बैठक में हरित एवं सतत साझेदारी के माध्यम से जलवायु वित्तपोषण के अवसरों का पता लगाने के साथ ही, दोनों देशों के फिर से स्थापित किए जाने वाले उद्योगों में सर्वोत्तम तौर-तरीकों के आदान-प्रदान पर भी विचार किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के वित्त मंत्री ने कौशल विकास पर भारत के विशेष ध्यान दिए जाने और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई घोषणाओं के बारे में भी बताया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



