वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि की दर्ज

0
83
वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि की दर्ज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। सोशल मीडिया पोस्ट में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र ने इस असाधारण वृद्धि का नेतृत्व किया है, जिससे भारत स्वच्छ, हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर हो रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने बताया कि देश ने मार्च 2026 में छह दशमलव 65 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता दर्ज की है, जो एक महीने में अब तक की सबसे अधिक सौर ऊर्जा स्थापना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु शीर्ष योगदानकर्ता राज्यों के रूप में उभरे हैं, जो स्वच्छ और अधिक ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की ओर भारत की यात्रा को गति प्रदान कर रहे हैं। इस बीच, सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को एक सौ पंद्रह करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here