मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि वैश्विक देशों के लिए आतंकवाद से निपटने में साझा चुनौतियों पर सहयोग करना पहले से कहीं ज़्यादा आवश्यक है। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ब्यूनो के साथ बैठक के बाद ये बात कहीं। उन्होंने कहा कि भारत और स्पेन दोनों ही आतंकवाद से पीड़ित हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में बदलाव आ रहा है और दुनिया को आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त न करने की नीति अपनानी चाहिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत, अगले महीने नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 की मेज़बानी करेगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित, समावेशी और ज़िम्मेदार तथा नैतिक मूल्यों पर केंद्रित है, जो यूरोप के दृष्टिकोण से काफी मिलता-जुलता है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और स्पेन ने वर्ष 2026 को संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दोहरे वर्ष के रूप में नामित किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और स्पेन इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



