मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से फोन पर बात की। पश्चिम एशिया संघर्ष की मौजूदा स्थिति और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इसके असर को लेकर बातचीत हुई। जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल-नह्यान से भी फोन पर बातचीत की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशियाई देशों के नेताओं के साथ डॉ जयशंकर की बातचीत क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुई है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने से तेल और गैस की वैश्विक कीमतें आसमान छू रही हैं। इस जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल और गैस की लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति होती है। पश्चिम एशिया भारत की ऊर्जा खरीद का प्रमुख स्रोत रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



