विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर शनिवार को मिस्र के दो दिन के दौरे पर जायेंगे

0
211

विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर शनिवार को मिस्र के दो दिन के दौरे पर जायेंगे। अपनी यात्रा के दौरान डॉक्टर जयशंकर मिस्र के विदेशमंत्री सामेह शोकरी से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। वे मिस्र में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे।

भारत और मिस्र के बीच मजबूत मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। भारत ने जी-20 समूह की अपनी अध्यक्षता के दौरान मिस्र को मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया है।

मिस्र भारत का सबसे बडे व्यापारिक साझीदारों में से एक है। विदेशमंत्री की यात्रा के दौरान परस्पर व्यापार को बढावा देने, वाणिज्य और निवेश पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। वर्ष 2021-22 के दौरान भारत और मिस्र के बीच परस्पर व्यापार सात अरब 26 करोड डॉलर की नई ऊंचाइयों को छू गया। भारत ने मिस्र में तीन अरब 15 करोड डॉलर से अधिक  का निवेश किया। पचास से अधिक भारतीय कंपनियां इस समय मिस्र में विनिर्माण, रसायन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

विदेशमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत होगी।

 

 

 

News & Image Source :  newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here