विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन से इतर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को मिस्र मालदीव, अंगोला और बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की, जिस दौरान उन्होंने उनके साथ आपसी हितों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया की माने तो, जयशंकर शुक्रवार से शुरू हो रहे गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के दो-दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कंपाला में हैं। उन्होंने मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर ‘स्पष्ट बातचीत’ की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से की मुलाकात के बारे में कहा कि, हमारी द्विपक्षीय पहलों की प्रगति के लिए उनके निरंतर मार्गदर्शन की सराहना करते हैं। भारत की प्रतिबद्धता हमारी नेबरहुड फर्स्ट और SAGAR नीति में परिलक्षित होती है।
Pleased to call on Sri Lankan President @RW_UNP on the sidelines of the NAM Summit in Kampala.
Appreciate his continued guidance for the advancement of our bilateral initiatives. India’s commitment is reflected in our Neighbourhood First and SAGAR policy. pic.twitter.com/i0XifvdEs0
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 20, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



