मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी कल से तीन दिन के दौरे पर फ्रांस और जर्मनी जा रहे हैं। वे पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, साइबर और डिजिटल क्षेत्र, यांत्रिक मेधा, नवाचार और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। दोनों पक्ष ताज़ा वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्लिन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी जर्मनी के विदेश सचिव डॉ. गेज़ा एंड्रियास वॉन गेयर के साथ भारत-जर्मनी विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, शिक्षा तथा वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा होगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी का अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात की संभावना है। विदेश सचिव का यह दौरा फ्रांस और जर्मनी के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



