राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विधवाओं के पुनर्विवाह और बेसहारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वे स्वाभिमान के साथ गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सकेंगी। श्री कोविंद आज उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में सरकार द्वारा संचालित कृष्णा कुटीर आश्रम की बेसहारा महिलाओं से बात कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने के लिए देशवासियों को आगे आना चाहिए। श्री कोविंद ने कहा कि राज्य सरकार ने बेसहारा और विधवाओं की मदद के लिए गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ में भी ऐसे आश्रम बनाए हैं।
राज्यपाल आंदीबेन पटेल ने कम उम्र की विधवाओं के पुनर्विवाह पर जोर दिया। कृष्णा कुटीर आश्रम की महिलाओं ने उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
courtesy newsonair



