विधानसभा परिसर में पहली बार किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया, सीएम ने महाराज के जीवन पर आधारित 25 किताबों का विमोचन किया

0
10

भोपाल: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गुरु गुणानुवाद सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में भोपाल में एक बेहतर स्थान बनाया जाएगा, जो उनकी आध्यात्मिक विरासत, त्याग, तपस्या और ज्ञान को सहेजते हुए जनमानस को प्रेरणा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज जी के पाद प्रक्षालन भी किए। साथ ही, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। सीएम ने कहा कि संत शिरोमणि जी का पुण्य एवं सेवामयी जीवन हम सभी को कर्तव्य पथ पर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मैं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पूज्य गुरुदेव जी के श्री चरणों में नमन करता हूं।

आचार्य श्री की पुण्य स्मृति को नमन

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने मानव सेवा के साथ-साथ प्रकृति सेवा को भी अपने आचार और विचारों से आत्मसात किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ‘परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आज प्रथम समाधि स्मृति दिवस है, मैं उन्हें बारंबार उन्हें नमन करता हूं। आचार्य श्री का अलौकिक व्यक्तित्व हम सभी को सद्गुणों और आदर्शों की दिशा में प्रेषित करता है’। उन्होंने कहा कि भोपाल में आचार्य श्री की स्मृति में एक स्थान का निर्माण किया जाएगा।

सीएम ने स्टूडेंट्स के लिए की ये घोषणा

मुख्यमंत्री यादव ने एक दिन पहले एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूटी वितरण किया था। इसे लेकर उन्होंने खुशी ज़ाहिर की और कहा कि अब जल्द ही बाकी बच्चों को लैपटॉप की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कल एक बच्ची के साथ स्कूटी की सवारी भी की थी। इसे उन्होंने आह्लादित करने वाला अविस्मरणीय अनुभव बताया।

वहीं, मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माधव टाइगर अभयारण्य जल्द ही राज्य का 9वां टाइगर रिज़र्व बनेगा, जिससे चंबल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। कल कूनो में 5 और चीते छोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि ये गर्व की बात है कि पहले छोड़े गए चीते न सिर्फ शिकार कर रहे हैं, बल्कि कुशलता से जंगल में विचरण भी कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रकृति और संतुलन की यह अनमोल झलक हमारे प्रदेश में दिख रही है जो खुशी और गौरव की बात है।

भोपाल में विधानसभा परिसर में पहली बार किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। आचार्य विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे। सीएम ने मंच पर बैठे मुनि प्रमाण सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन (पैर धोए) किया।

कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित 25 किताबों का विमोचन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम आचार्य विद्यासागर के नाम पर करने की मांग की है।

दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा रोशनपुरा चौराहा, मालवीय नगर, बिरला मंदिर होते हुए विधानसभा पहुंची। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी पहुंचे।

सीएम बोले- आचार्य विद्यासागर देवता के रूप में विद्यमान हो गए कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा, आचार्य विद्यासागर महाराज के भीतर जो मानव सेवा का भाव रहा है उसके चलते वो जीते जी देवता के रूप में हम सब के बीच विद्यमान हो गए।

सीएम यादव ने गोमाता का जिक्र करते हुए कहा कि गोमाता के माध्यम से पूरी प्रकृति बदल सकती है। हम सबके जीवन में पूरा बदलाव आ सकता है। गोमाता के भीतर वह भाव है जो अपने बच्चों का ख्याल रखती है और मनुष्य के बच्चों का भी ख्याल रखती है।

जैन मुनियों ने निकाली शोभायात्रा

विधानसभा में यह आयोजन श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी भोपाल के माध्यम से प्रथम समाधि स्मृति दिवस विधानसभा परिसर में मनाया जा रहा है। विधानसभा में 108 प्रमाण सागर महाराज, मुनि आदित्य सागर के ससंघ में मनाया जा रहा है। विधानसभा के लिए मुनि आदित्य सागर महाराज सुबह 7.30 बजे पैदल शोभायात्रा निकालते हुए विधान सभा परिसर के लिए रवाना हुए है।

केन्द्र सरकार जारी करेगी सिक्का

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस के मौके पर 100 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया करने का निर्णय लिया था। सिक्का जारी होने की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की गई थी। इस 100 रूपये मूल्य के सिक्के में जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज की तस्वीर को अंकित किया गया है। आज 6 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह विद्यासागर के प्रथम समाधि दिवस के पर सिक्का जारी करेंगे।

डोंगरगढ़ जांएगे अमित शाह

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज डोंगरगढ़ जाएंगे। जहां वे चंद्र गिरी तीर्थ में विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। इस दौरान अमित शाह 100 रूपये का सिक्का भी जारी कर सकते है। बता दें कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: khabarmasala

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here