विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में युवा भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने एम्मा जोन्ना माल्मग्रेन पर प्रभावशाली जीत हासिल करते हुए इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया। मीडिया की माने तो साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में अंतिम पंघाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की 19 वर्षीय युवा महिला रेसलर अंतिम पंघाल ने सर्बिया के बेलग्रेड में जारी वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी अपना ओलंपिक कोटा कंफर्म कर लिया है। मीडिया में आई खबर के अनुसार, ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय रेसलर ने दो बार की यूरोपियन चैंपियन स्वीडेन की जोना माल्मग्रेम को 16-6 से हराया। अंतिम ने 53 किलोग्राम वर्ग में यह मेडल जीता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AntimPanghal #India
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



