विश्व पर्यटन दिवस पर ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ मेट्रो ट्रेन को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

0
110

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को द्वारका सेक्टर-21 में ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के संदेशों वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अब यह मेट्रो ट्रेन लोगों को ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ का संदेश देगी।

मीडिया की माने तो, इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक मिशन है, जो वसुधैव कुटुंबकम के मूल्यों पर आधारित है। इसका अर्थ है इंसान को पूरे विश्व की चिंता करनी चाहिए, पूरा विश्व एक परिवार है और यही संदेश हमने जी-20 के मंच से दुनिया को दिया, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा। स्वच्छता अभियान पर उन्होंने कहा कि पर्यटन से कई चीजें आपस में जुड़ी हैं। जैसे स्वच्छता का सभी को ख्याल रखना चाहिए। स्वच्छता अभियान सभी का अभियान है। इसलिए सभी को पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ मंत्र को पूरे विश्व ने सराहा है। मानवता के मूल्यों को हर पटल पर भारत ने उजागर किया है।

Image source: @AjaybhattBJP4UK

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here