विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

0
151

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (13 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विष्णुदेव साय चार बार के सांसद रहे है। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी की छत्तीसगढ़ यूनिट के अध्यक्ष रहे। साय अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते है। अपनी गैर-विवादास्पद छवि के कारण राज्य में वो एक लोकप्रिय बीजेपी नेता है।

विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे। यह समारोह दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here