वेनेजुएला में लैंडस्लाइड से 22 लोगों की मौत एवं 55 लोगों के लापता होने की खबर

0
178

मध्य वेनेजुएला में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच लैंडस्लाइड होने से करीबन 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सैंटोस मिशेलेना के लास तेजेरियास में पहाड़ी इलाकों से बह कर आए मलबे के कारण 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार, वेनेजुएला में भारी बारिश के कारण हालात बदतर हो गए हैं। यहां बारिश के कारण हुए भूस्खलन से करीबन 22 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया में आई खबर के अनुसार, मलबे की चपेट में आने से लगभग 55 लोग लापता भी हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here