वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ का लंदन में हुआ ग्रैंड प्रीमियर

0
253

कृतिका कामरा और अविनाश तिवारी की वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 1970 के दशक में बंबई में बढ़ते माफिया राज पर बनी सीरीज ट्रेलर रिलीज से ही चर्चा में बनी हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब लंदन में ‘बंबई मेरी जान’ का ग्रैंड प्रीमियर किया गया। इवेंट से कृतिका कामरा और अविनाश तिवारी का वीडियो सामने आया आया है। सीरीज की टीम ने लंदन में हुए ‘बंबई मेरी जान’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। जहां कई फिल्ममेकर्स और सेलेब्स शामिल हुए।

मीडिया की माने तो, कृतिका कामरा और अविनाश तिवारी के साथ इवेंट में फरहान अख्तर भी पहुंचे। इनके अलावा रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया, शुजात सौदागर और रेंसिल डिसिल्वा भी ‘बंबई मेरी जान’ प्रीमियर पर नजर आए। ‘बंबई मेरी जान’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। 14 सितंबर को सीरीज का ग्लोबल प्रीमियर किया जाएगा। ‘बंबई मेरी जान’ का डायरेक्शन शुजात सौदागर ने किया है। जबकि एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर ने सीरीज को प्रोड्यूस किया है। ‘बंबई मेरी जान’ की कहानी हुसैन जैदी ने तैयार की है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here