वेरेम: नौसेना के गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का पांचवां संस्करण हुआ शुरू

0
127

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौसेना के गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का पांचवां संस्करण गोवा के वेरेम स्थित नौसेना युद्ध महाविद्यालय में शुरू हुआ। सम्मेलन का विषय हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती समुद्री चुनौतियों का समाधान एवं गतिशील खतरों को कम करने के लिए प्रगतिशील प्रयास है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने उद्घाटन कर समुद्री सहयोग के महत्व पर बल दिया।

आप को बता दे, सम्मेलन में हिंद महासागर के 14 तटवर्ती देशों के नौसेना प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। नशीले पदार्थ तस्करी, मानव तस्करी, अवैध मछली पकड़ना, समुद्री सुरक्षा पर पड़ोसी देशों के बीच समन्वय, रणनीतिक योजना, उपग्रह प्रणालियों का उपयोग, गहन निगरानी, नौसैनिक कार्यबल गठन एवं परिचालन मार्गदर्शन पर चर्चा होगी। एडमिरल त्रिपाठी ने आईओएस सागर के दूसरे चरण की जल्द शुरुआत एवं विशाखापत्तनम में 74 देशों के अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा को समुद्री महाकुंभ बताया। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश एवं अन्य ने समुद्री जागरूकता, कानूनी समन्वय एवं क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया।

Image source: भारतीय नौसेना

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here