शहडोल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक महिला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

0
205

शहडोल: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक महिला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से चली आ रही कवायद के बाद भाजपा ने  जिला अध्यक्ष की घोषणा की। जिला चुनाव अधिकारी अरुण द्विवेदी ने रायसेन की चुनाव अधिकारी रहीं अमिता चपरा के नाम का ऐलान शहडोल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच किया। अमिता चपरा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। संगठन पर्व के दौरान भाजपा ने अमिता चपरा को रायसेन की चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। अमिता चपरा को शहडोल जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

कौन हैं अमित चपरा?
अमिता का राजनीतिक सफर जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। इस दौरान वे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी का हिस्सा रहीं। बाद में, तत्कालीन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय टीम में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, अमिता ने उमा भारती की टीम में सक्रियता से काम किया। मध्य प्रदेश भाजपा में अमिता चपरा की एंट्री महिला मोर्चा के माध्यम से हुई। वे तत्कालीन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुधा मलैया की टीम में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की टीम में उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

दो बार राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं
मध्य प्रदेश में उमा भारती के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने अमिता चपरा को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। बाद में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें दूसरी बार राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था। शिवराज सरकार ने उन्हें महिला वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। इसके अलावा, अमिता चपरा ने भोपाल ग्रामीण और पिछले चार वर्षों से नरसिंहपुर भाजपा की संगठन प्रभारी के रूप में कार्य किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: khabarmasala

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here