शिवपुरी की साख्य सागर झील रामसर साइट में शामिल

0
212

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी की साख्य सागर झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। यह प्रदेश में भोजताल, भोपाल के बाद दूसरी रामसर साइट है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में जारी संदेश में कहा कि -”साख्य सागर झील को यह दर्जा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जैव विविधता पर्यावरण-संरक्षण के प्रयासों का पारितोषिक है।”

उल्लेखनीय है कि वेटलैंड संरक्षण के संबंध में ईरान के रामसर नगर में वर्ष 1971 में हुई एक अंतर्राष्ट्रीय संधि के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड साइटस की सूची संधारित की जाती है। वेटलैंड्स जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होती हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here