पानीपत: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में पानीपत के जवान सत्यजीत (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। जवान का पार्थिव शरीर आज उसके पैतृक गांव शेरा पहुंचा। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद है। हालांकि सलामी देने वाली सेना की टुकड़ी साथ नहीं आई।
3 दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था जवान
बता दें कि जवान का शव मंगलवार को श्रीनगर से हेलिकॉप्टर के जरिए दिल्ली भेजा गया था। इसके बाद दिल्ली से इसे सेना की एम्बुलेंस से घर पहुंचाया गया। अब शव को कुछ समय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद गांव में ही इसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सत्यजीत की करीब 2 महीने बाद 5 अप्रैल को शादी होनी थी। इसे लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थी। वह खुद भी इसकी तैयारियों में जुटे हुए थे। 3 दिन पहले ही वह शादी की शॉपिंग कर ड्यूटी पर लौटे थे। सत्यजीत शूटिंग में नेशनल लेवल के खिलाड़ी थे। उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। स्पोर्ट्स कोटे से ही वह आर्मी में भर्ती हुए थे।
सत्यजीत के पिता सज्जन सिंह खुद सेना से सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। करीब आठ साल पहले वह सेना से रिटायर हुए थे। सत्यजीत अपने पिता सज्जन सिंह से काफी प्रभावित थे। वह हमेशा से ही अपने पिता की तरह देश की सेवा करना चाहते थे। यही कारण था कि स्पोर्ट्स में अच्छा करने के बावजूद उन्होंने सेना में जाना चुना।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: khabarmasala



