श्रीनगर: सीआरपीएफ बुलेटप्रूफ बंकर वाहन नहर में गिरा, सात जवान घायल

0
120

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के डगपोरा इलाके में अहमद नगर रोड पर सीआरपीएफ का बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस हादसे में सात जवान घायल हो गए जिन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

आप को बता दे, चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे यह सड़क से फिसलकर नहर में पलट गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायल जवानों में नागिंदर सिंह, अजीत कुमार राम, राज किशोर राय, अमित कुमार यादव, राजधन राम, मंकर कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं।

Image source: ani

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here