श्रीलंका की पीएम डॉ. हरिनी अमरसूर्या अपनी पहली भारत यात्रा पर पहुँचीं नई दिल्ली

0
128
श्रीलंका की पीएम डॉ. हरिनी अमरसूर्या अपनी पहली भारत यात्रा पर पहुँचीं नई दिल्ली

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि यह श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या की पहली भारत यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के घनिष्ठ तथा मैत्रीपूर्ण संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान, श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से चर्चा करेंगी। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी- दिल्ली और हिंदू कॉलेज भी जायेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here