श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट में ईंधन सहयोग पर जताया भारत का आभार

0
58
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट में ईंधन सहयोग पर जताया भारत का आभार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। कोलंबो में पेट्रोलियम की एक बड़ी खेप पहुंचने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीलंका में ईंधन की कमी के बारे में बात की थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोलंबो में 20 हजार मीट्रिक टन डीजल और 18 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खेप पहुंचने के बाद उन्‍होंने भारत के त्वरित सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया। पश्चिम एशिया और सिंगापुर से अनुबंधित आपूर्ति बाधित होने के बाद लंका आईओसी द्वारा इस खेप की व्यवस्था की गई थी। उम्मीद है कि यह खेप श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here