श्रीलंका के लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधार को पूरा समर्थन : भारत

0
210

भारत श्रीलंका के लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधार का पूरा समर्थन करता है। श्रीलंका के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने अपनी पड़ोसी प्रथम नीति को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष श्रीलंका को साढ़े तीन अरब डॉलर से अधिक की राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारत ने भोजन और दवा जैसी आवश्यक वस्तुएं भी श्रीलंका को भेजी हैं। श्री बागची ने कहा कि भारत हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से व्यक्त श्रीलंका के लोगों की समस्याओं को हल करने का समर्थन करता रहेगा।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here