श्रीलंका : राजधानी कोलंबो में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू

0
189
श्रीलंका : राजधानी कोलंबो में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू
श्रीलंका : राजधानी कोलंबो में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू Image Source : newsonair.gov.in

कल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू लगा दिया गया और राष्‍ट्रपति गोताबया राजपक्षे को हटाने की मांग को लेकर आज प्रस्‍तावित रैली को देखते हुए सेना को सावधान कर दिया गया है। पुलिस प्रमुख चंदाना विक्रमरत्‍ने ने बताया कि कोलंबो और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है और लोगों से अपने घरो में रहने को गया है। यह आदेश हजारों सरकार-विरोधी प्रदर्शनकारियों के आज की रैली में भाग लेने के लिए राजधानी की ओर बढ़ने को देखते हुए जारी किया गया। प्रदर्शनकारी देश के बढ़ते आर्थिक संकट को लेकर राजपक्षे पर दबाव डालने के लिए कोलंबो में एकत्र हो रहे हैं। श्रीलंका को आवश्‍यक वस्‍तुओं की अभूतपूर्व कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी राष्‍ट्रपति राजपक्षे के इस्‍तीफे की मांग को लेकर कई महीनों से उनके कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका के अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों, दोनों से अपील की है कि वे सुनिश्चित करे की आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।

 

Courtsey : newsonair.gov.in

Image Source : newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here