मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिक भेजने वाले 32 देशों के सेना प्रमुख और प्रतिनिधि आज नई दिल्ली पहुंचे है। वे कल से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र सैनिक योगदानकर्ता देशों के प्रमुखों के सम्मेलन- यूएनटीसीसी में भाग लेंगे। भारतीय सेना इस तीन दिवसीय उच्च-स्तरीय बैठक की मेजबानी कर रही है। इस कार्यक्रम में शांति मिशनों की चुनौतियां, बदलते खतरों, बेहतर तरीकों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस सत्र में प्रमुख और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख भी अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन में साझा क्षमता निर्माण, द्विपक्षीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुडी प्रदर्शनियाँ भी लागाई जाएंगी। इस सम्मेलन में भूटान, बुरुंडी, इथियोपिया, फिजी, फ्रांस, घाना, जैसे देशों के सेना प्रमुख शामिल होंगे। जबकि अल्जीरिया, आर्मेनिया, बांग्लादेश, ब्राजील, थाईलैंड और मेडागास्कर समेत कई देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



