संसद में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा, जो मदद भारत से मिली, वो बेमिसाल है

0
179

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके श्रीलंका को समय पर आर्थिक सहायता देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसद के नए सत्र को संबोधित करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा कि आर्थिक संकट से निकलने के हमारे प्रयासों के लिए हमारे निकटतम पड़ोसी देश, भारत द्वारा प्रदान की गई सहायता का मुख्य रूप से चर्चा चाहता हूं। बहुत ही मुश्किल हालातों में साथ देने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया है। उन्होंने कहा कि, भारत से जो मदद मिली, वो बेमिसाल है। भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पड़ोसी देश भारत को कठिन समय में की गई मदद के लिए शुक्रिया जताया है। रानिल ने बुधवार को संसद में दिए गए संबोधन में कहा कि श्रीलंका अपने सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है। ऐसे में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें जो जीवनरक्षक सांसें दी हैं, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि, हमें जो मदद भारत से मिली, वो बेमिसाल है। भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है। ऐसे वक्त जबकि हम फिर अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं तो भारत साथ है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने आगे कहा- प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में भारत ने हमारी बहुत मदद की।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here