सरकार की बड़ी कार्रवाई, भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे 8 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

0
178

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की नेशनल सिक्योरिटी, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी गलत जानकारी फैलाने के मामले में 8 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए। मीडिया की माने तो, आईटी नियम, 2021 के अन्तर्गत सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए 8 यूट्यूब चैनल में 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल शामिल हैं। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाली सामग्री के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूट्यूब चैनल पर भारत के विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने का भी आरोप हैं। जिन यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया गया है, उनके कुल व्यूअर की संख्या करीबन 14 करोड़ से ज्यादा थी। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स की संख्या भी लगभग 85 लाख से ज्यादा बताई गई।

भारत सरकार ने एक बार फिर देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ एक्शन लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 8 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है, जिनमें 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल है। इन्हें भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। आरोप है कि ये भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं विदेशी संबंधों पर असर डालने वाली झूठी और गलत कंटेंट प्रसारित कर रहे थे।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here