सरकार ने एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल तरीकों के उपयोग की दी सलाह

0
73
सरकार ने एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल तरीकों के उपयोग की दी सलाह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सरकार ने नागरिकों से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए डिजिटल तरीकों का उपयोग करने तथा गैस वितरकों के पास अनावश्यक जाने से बचने को कहा है। तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि कल 90 हजार से अधिक पांच किलोग्राम वाले एफटीएल-छोटे सिलेंडर की बिक्री की गई। ये छोटे सिलेंडर नजदीकी एलपीजी वितरक के पास उपलब्ध है और इन्हें कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाकर खरीदा जा सकता है। इनके लिए किसी आवासीय पते की आवश्यकता नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि मार्च 2026 से लगभग 3 लाख 60 हजार पीएनजी गैस कनेक्शन दिये गए है। इनके अलावा तीन लाख 90 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोत, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित है और पिछले 24 घंटे के दौरान भारतीय झंडे वाले किसी भी पोत के साथ किसी कठिनाई की सूचना नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि देश के सभी बंदरगाहों पर संचालन व्यवस्था सामान्य है। जहाजरानी महानिदेशक ने एक हजार चार सौ 79 भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी की है। इनमें पिछले 24 घंटों के दौरान लाए गए एक सौ 59 नाविक भी शामिल हैं। इन्हें हवाई अड्डों तथा खाड़ी क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रीय स्थानों से स्वदेश लाया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र की तेजी से बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मंत्रालय के अनुसार ईरान में फंसे कुल तीन सौ 45 भारतीय मछुआरे कल स्वदेश लौट आए। क्षेत्र में विमानों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा हैं और 28 फरवरी से तकरीबन सात लाख दो हजार यात्री खाड़ी क्षेत्र से भारत लौटे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here