मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने गेहूं और धान की खरीद में लगे आढ़तियों और सहकारी समितियों को दिए जाने वाले कमीशन की दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। संशोधित कमीशन दरें रबी विपणन सीजन 2026-27 से लागू होंगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि संशोधन के बाद, पंजाब और हरियाणा में गेहूं की खरीद पर आढ़तियों को मिलने वाला कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 50 रुपये 75 पैसे रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि राजस्थान में गेहूं के लिए यह 41 रुपये 40 पैसे प्रति क्विंटल से बढ़कर 45 रुपये 67 पैसे प्रति क्विंटल हो जाएगा। धान के लिए कमीशन 45 रुपये 88 पैसे प्रति क्विंटल से बढ़कर 50 रुपये 61 पैसे प्रति क्विंटल हो जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी प्रकार सहकारी समतियों के लिए, गेहूं की खरीद पर कमीशन 27 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 29 रुपये 79 पैसे रुपये प्रति क्विंटल और धान की खरीद पर 32 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 35 रुपये 30 पैसे प्रति क्विंटल हो जाएगा। कमीशन दरों में संशोधन का उद्देश्य खरीद प्रणाली की निरंतर दक्षता सुनिश्चित करना और सरकार की ओर से खरीद कार्यों को सुगम बनाने में शामिल एजेंसियों को सहयोग प्रदान करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



