मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कोयला क्षेत्र में अहम सुधार किए हैं और कोयला ब्लॉकों के आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया है। आज राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि भारत के पास विश्व का पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे अगले 60 से 70 वर्षों तक देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 74 प्रतिशत बिजली उत्पादन कोयला आधारित तापीय ऊर्जा संयंत्रों पर निर्भर है। कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए कोयला अन्वेषण गतिविधियों को भी तेज किया है। भारत वर्तमान में विश्व में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



