मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने देश में सौर निर्माण को मजबूती देने के लिए मॉडल और विनिर्माताओं की स्वीकृत सूची में सौर पैनल के प्रमुख घटकों-सोलर इनगॉट्स और वेफर्स को शामिल किया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोलर इनगॉट्स और वेफर्स के लिए मॉडल और विनिर्माताओं की तीसरी स्वीकृत सूची जारी की है। यह एक जून 2028 से प्रभावी होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने बताया है कि इस तारीख से सभी सौर परियोजनाओं के लिए इस सूची में शामिल वेफर्स का उपयोग अनिवार्य होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में नवीन और नवीकरण ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे देश में सौर निर्माण तंत्र की मजबूती में एक निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू उत्पादन को बढावा मिलेगा, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिलेगी और आयात निर्भरता कम होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



