मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर में शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजूपत, विधायक गोपाल भार्गव सहित उपस्थित थे। सीएम ने यहां जनसभा को भी सम्बोधित किया और कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश की धरती शिक्षा को लेकर पूरे विश्व को आकर्षित करती रही है। मध्यप्रदेश की धरती पर ही श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि, ‘आज एक नया इतिहास सागर में बन रहा है। सागर, मध्यप्रदेश का एक मात्र ऐसा जिला बन रहा है, जहां दो-दो सरकारी विश्वविद्यालय हैं। साथ ही मकरोनिया व बंडा में स्नातकोत्तर महाविद्यालय और केसली में विज्ञान महाविद्यालय खोला जाएगा।’ हमने पिछली बार सागर में नया आयुर्वेदिक कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। यह नया कॉलेज “आचार्य विद्यासागर जी महाराज” के नाम पर होगा। ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर में शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय के डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजूपत, विधायक श्री गोपाल भार्गव सहित… pic.twitter.com/m5xbpkusCg
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 13, 2024
सीएम डॉ. मोहन यादव कहते है कि, आज नहीं तो कल हरिसिंह गौर को भारत रत्न मिलना ही चाहिए। विधायक शैलेन्द्र जैन ने उनके सामने कई मांगे रखी थी जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, बहुत हो गया कई घोषणा की जा चुकी है। इसके आलावा मंच पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि, एक बच्चे का किडनी ट्रांसप्लांट होना है जिसमें 10 से 11 लाख रुपए खर्च आ रहा है। आधी राशि का इंतजाम हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि, बाकी राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें