सिडनी में समुद्र किनारे मरा मिला रहस्यमय जीव, पीठ पर जमे थे पौधे, वैज्ञानिक हुए हैरान

0
295

समुद्र अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है। ऐसा ही एक रहस्यमय जीव पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में एक समुद्र तट के किनारे मिला। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके बारे में पता चलते ही हड़कंप मच गया, किन्तु जब लोगों को पता चला कि यह जीव मरा हुआ है फिर तो इसे देखने के लिए वहां कई लोग इकठ्ठा हो गए। इसके साथ ही  कई लोग वीडियो बनाने भी पहुंचने लगे।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में समुद्र तट के किनारे एक रहस्यमय जीव मिला है। जिसे समुद्र के नीचे मौजूद दूसरी रहस्यमयी दुनिया की जीव बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में समुद्र तट पर एक रहस्यमयी जीव दिखाई देने के बाद सनसनी फैल गई। समुद्र तट की रेत पर मृत पाया गया यह दिखने में बहुत ही अजीबो-गरीब है। प्रारंभ में समुंद्र के किनारे टहलने आए लोगों में से किसी ने भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की किन्तु कई घंटों तक जब जीव में किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई तो कुछ लोग उस समुद्री जीव के पास पहुंचे। कई फीट लंबे और भारी भरकम जीव की शरीर पर समुद्री पौधे उगे हुए थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here