मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने असम के कछार जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती नतनपुर में जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास हेतु कई कदम उठाए हैं। यह कार्यक्रम 17 राज्यों के 334 प्रखंडों, 1954 गांवों एवं असम के 140 सीमावर्ती गांवों में आयोजित होगा। भारत-पाक सीमा के 334 प्रखंडों एवं 2000 गांवों में भी विकास कार्य प्रारंभ हो चुके हैं।
आप को बता दे, गृह मंत्री ने असम में अवैध अतिक्रमण को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इसे रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है तथा चरणबद्ध बेदखली होगी। उन्होंने कांग्रेस पर लंबे शासनकाल में समस्या न सुलझाने का आरोप लगाया तथा अगले पांच वर्षों में असम को बाढ़ मुक्त बनाने का संकल्प लिया। केंद्र ने असम के लिए 15 लाख करोड़ आवंटित किए हैं।
Image source: IANS
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



