मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विकास के लिए 44.64 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (एनएलआरएमपी) को लेकर कार्यशाला को प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। विभिन्न जिलों के राजकीय औद्योगिक आस्थानों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 1.99 करोड़, राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा, ऊधम सिंह नगर में विभिन्न मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के लिए 46.14 लाख रुपये अनुमोदित किए। राजकीय जनजाति छात्रावास काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में मरम्मत एवं निर्माण कार्य को 37.71 लाख की धनराशि को स्वीकृति मिली है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अंतर्गत गोर्खा संघ धर्मशाला, चंद्रबनी के जीर्णोद्धार एवं पार्किंग निर्माण के लिए 38.97 लाख, मसूरी के गुनियाल गांव सामुदायिक भवन जीर्णाेद्धार व सौंदर्यीकरण को 65.93 लाख के साथ ही जिला कारागार, सितारगंज के विस्तारीकरण संबंधी कार्य को 38.15 करोड की धनराशि मंजूर की। मुख्यमंत्री की ओर से 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए संस्तुत अनुदान के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर लोक स्वास्थ्य इकाइयों की वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुमोदित कार्ययोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.62 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने पर मुहर लगा दी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



