मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज भारत मंडपम में आयोजित प्लास्ट इंडिया 2026 की 12वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और कन्वेंशन में शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदर्शनी में प्लास्टिक के नए विकास, रीसाइक्लिंग और सर्कुलर इकोनॉमी चक्रीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी तकनीकों का दौरा किया। उन्होंने देशभर में सफाई, कचरा अलग करने और सस्टेनेबल जीवनशैली का संदेश दे रही स्वच्छता यात्रा मोबाइल यूनिट के साथ भी संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि जिम्मेदारी से उत्पादन, सौ प्रतिशत रीसाइक्लिंग, दोबारा उपयोग और नवाचार से यह क्षेत्र पर्यावरण की रक्षा के साथ रोजगार और विकास को भी बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि दिल्ली सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे राजधानी स्वच्छ, हरित और विकास की दिशा में आगे बढ़ती रहे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



