सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी 5 दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे चेन्नई

0
70
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी 5 दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे चेन्नई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पांच दिन के भारत दौरे पर चेन्नई में हैं। आज वे एस.आई.एम.एस. अस्पताल और बालाजी डेंटल अस्पताल का दौरा करेंगे राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी हैं। वे कल राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने के लिए वे मुंबई रवाना होंगे। द्विपक्षीय वार्ता के लिए वे दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का यह पांच दिवसीय आधिकारिक दौरा भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती के अवसर पर हो रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here