स्मार्टफोन Realme Narzo 60x 5G भारत में हुआ लॉन्च

0
256

Realme का नया स्मार्टफोन Narzo 60x 5G भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस को आज यानी बुधवार 6 सितंबर को पेश किया गया है। Realme Narzo 60x में अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन है। इसके साथ ही इस फोन में 33W SUPERVooC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। ये नया स्मार्टफोन Narzo 60 लाइनअप का हिस्सा है, जिसमें पहले से Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro शामिल है।

मीडिया की माने  तो, डिस्प्ले- इस फोन में 6.72-इंच फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 60x 120Hz की रिफ्रेश रेट और 680 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। प्रोसेसर- Narzo 60x में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है, जिसे 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस डिवाइस के रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा- Realme Narzo 60x के डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और पोर्ट्रेट लेंस के साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 8MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी- Realme Narzo 60x में 33W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी- इस फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5G, 4G, GPS, ब्लूटूथ और USB टाइप-C 2.0 पोर्ट कनेक्टिविटी भी दी गई है है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here