स्मार्ट सिटी-संवारा गया बायपास का एंट्री पॉइंट

0
200

जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा के निर्देश पर स्मार्ट सिटी में शहर के एंट्री प्वाइंट को सवारना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत पाटन बायपास के एंट्री पॉइंट से हुई है। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्मार्ट सिटी में 75 घंटे में एंट्री प्वाइंट का जीर्णोद्धार किया है। जिसमें स्मार्ट सिटी में शहर के एंट्री प्वाइंट पाटन बायपास को चयनित कर लगातार 75 घंटे में कार्य कर एंट्री प्वाइंट को संवारने का कार्य किया गया है ।
इस कार्य हेतु सबसे पहले एंट्री प्वाइंट से अतिक्रमण हटाया गया। जिसके पश्चात साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया साथ ही एंट्री प्वाइंट की सुंदरता को संवारने के उद्देश्य से आकर्षक पेंटिंग स्मार्ट सिटी द्वारा कराई गई जिससे पाटन बायपास का एंट्री प्वाइंट आकर्षक नजर आने लगा है। स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत के मुताबिक जल्द ही शहर के समस्त एंट्री प्वाइंट को भी संवारने का कार्य किया जाएगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here