मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से सप्तऋषि घाट एवं कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे 21 लोगों को प्रशासन व पुलिस ने त्वरित संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल बाहर निकाल लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार सुबह 10:40 बजे सूचना मिलने पर जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कंपनी एवं आपदा टीम ने तुरंत कार्रवाई की।
आप को बता दे, चौकी प्रभारी सप्तऋषि ने अपनी टीम, चेतक कर्मियों एवं जल पुलिस के साथ बोट एवं राहत उपकरणों से 10 पुरुषों, सात महिलाओं एवं चार बच्चों को सुरक्षित किनारे पहुंचाया। सभी दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के निवासी हैं। कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान जलस्तर-बहाव का ध्यान रखने एवं टापू या गहरे स्थानों पर न जाने की अपील की है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



