केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज करनाल दौरे पर रहेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज सुबह करीब 11 बजे करनाल पहुंचेंगे। वह यहां सेक्टर चार स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले अंत्योदय महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल जिले में हरियाणा बीजेपी के द्वारा अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का हिस्सा मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्री होंगे। यह अंत्योदय सम्मेलन मौजूदा हरियाणा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अंत्योदय सम्मेलन हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न अन्त्योदय योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



