हरियाणा के नूंह में फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होम डिपार्टमेंट ने शनिवार दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क SMS पर प्रतिबंध लगा दिया है। नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने के ऐलान को देखते हुए गृह विभाग ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है। नूंह जिला प्रशासन ने विहिप और दूसरे हिंदू संगठनों को 28 अगस्त को दोबारा यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी है, लेकिन हिंदू संगठन यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं। मीडिया की माने तो, जारी किए गए आदेश में कहा गया, ‘यह आदेश नूंह जिले के अधिकारक्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



