हरियाणा में बेखौफ खनन माफिया, डीएसपी सुरेंद्र सिंह पर चढ़ाया डंपर

0
213

हरियाणा के मेवात में डिप्टी SP सुरेंदर सिंह की हत्या कर दी गई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खनन माफिया ने उन पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस माफियाओं को पकड़ने गई थी। इस घटना को अवैध खनन माफियाओं ने अंजाम दिया है। इसे जिले की खनन माफियाओं की हिस्ट्री में सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है। घटना के दौरान डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी सुरेंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे।

हरियाणा स्थित मेवात के नूंह स्थित पचगांव में अवैध खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या कर दी। खनन माफियाओं ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया और उनकी मौके पर मौत हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जानकारी मिलने पर खनन रोकने गए गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने जब अवैध पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो खनन माफियाओं के लोगों ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान भी शुरू कर दिया है। दरअसल डीएसपी तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here