मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार 28 फरवरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा हरियाणा लोक भवन में आयोजित समारोह में 11 वैज्ञानिकों को विज्ञान रत्न एवं युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार प्रदान करेगी। पांच वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुदेश कौर खंडूजा, डॉ. दीपक थंकप्पन नायर एवं डॉ. अनिर्बान बासू को विज्ञान रत्न तथा छह युवा वैज्ञानिकों डॉ. विनीत वशिष्ट, डॉ. विकास, डॉ. परमवीर सिंह, डॉ. चिराग जैन, डॉ. जोगेंद्र सिंह एवं डॉ. स्वाति सिंह को युवा विज्ञान रत्न मिलेगा। राज्यपाल प्रो. असिम कुमार घोष मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्षता एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विशेष अतिथि होंगे।
आप को बता दे, 2022 से 2024 तक के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु ये पुरस्कार दिए जाएंगे। विज्ञान रत्न में 2022 के लिए डॉ. अरविंद कुमार एवं डॉ. राजकुमार, 2023 के लिए डॉ. सुदेश कौर खंडूजा, 2024 के लिए डॉ. दीपक थंकप्पन नायर एवं डॉ. अनिर्बान बासू शामिल हैं। युवा विज्ञान रत्न में 2022 के लिए डॉ. विनीत वशिष्ट एवं डॉ. विकास, 2023 के लिए डॉ. परमवीर सिंह एवं डॉ. चिराग जैन तथा 2024 के लिए डॉ. जोगेंद्र सिंह एवं डॉ. स्वाति सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



