हर घर तिरंगा अभियान : दिल्ली के सदर बाजार में राष्ट्रीय ध्वज की मांग बढ़ी

0
204

दिल्ली : ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पुरे देश में बड़ा उत्साह और जोश देखा जा रहा है। इस अभियान में तिरंगा और राष्ट्र प्रेम को लेकर सभी वर्ग के लोगों में कुछ अलग तरह की विशेष ख़ुशी है। कई जगहों पर यह देखने और सुनने में आ रहा है कि लोग ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहे है। इसके चलते तिरंगे में मांग महानगरों के साथ – साथ छोटे शहरों में भी बढ़ती जा रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में इसी मांग के तहत सदर बाजार में राष्ट्रीय ध्वज की मांग बढ़ गई है। मीडिया सूत्रों की माने तो विक्रेताओं का कहना है कि तिरंगे की मांग में 10 गुनी बढ़ोतरी हुई है और जो लोग छपाई से जुड़ा कोई भी काम कर रहे थे वे इस बार हर काम छोड़ कर बस तिरंगा बना रहे हैं।

Image Source : Twitter (@AHindinews)

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here