हर-घर तिरंगा अभियान में दतिया नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

0
196

“हर घर तिरंगा” अभियान में मध्यप्रदेश के दतिया जिला मुख्यालय पर भव्य एवं विशाला तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा टाऊनहॉल से शुरू होकर पीताम्बरा चौक में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से निकली, जिसका नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद श्रीमती संध्या सुमन राय, बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, दंदरौआ सरकार के श्री रामदास महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने नागरिकों से अपील की कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा एवं भावना के अनुरूप अपने-अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा फहरायें । दतिया टाऊनहॉल से सुबह 11 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा में डीजे एवं ढ़ोल नगाड़ों पर राष्ट्र गीतों की धुन बज रही थी। तिरंगा यात्रा में उमंग एवं उल्लास के साथ नाचते गाते नागरिक पूरे उल्लास के साथ देश भक्तिपूर्ण नारे “हाँ-हाँ तिरंगा लहरायेगा, अब घर-घर फहरायेगा, एक झण्डा हम भी लगायेंगे, हाँ-हाँ तिरंगा लहरायेगा” गान गा रहे थे। बग्गी पर विराजमान थी भारत माता

“हर-घर तिरंगा अभियान” में निकली तिरंगा यात्रा में बैंड-बाजों के पीछे एक बग्गी चल रही थी। इस बग्गी पर एक बालिका भारत माता के रूप में विराजमान थी। पूरा दतिया शहर हरा, सफेद एवं केसरिया रंगों के गुब्बारों एवं तिरंगों से पटा हुआ था। सभी घरों पर शान से तिरंगा भी लहरा रहा था।

तिरंगा यात्रा का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजारों में अपने घरों की छतों पर खड़े महिला पुरूष एवं बच्चों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवी, पुलिस के जवान, छात्र-छात्राओं, स्काउड-गाईड और नागरिकों ने भी भाग लिया।

लोगों ने लगाई तिरंगा टोपी

तिरंगा यात्रा में नागरिकों ने “आई लव माई इंडिया” लिखी टोपियाँ लगाई, जो आकर्षण का केन्द्र बनी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here