हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड

0
208

हर घर तिरंगा वेबसाइट पर पांच करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी। लोगों से देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए कहा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया था।केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि पांच करोड़ तिरंगा सेल्फी राष्ट्र को आगे रखने की सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं ।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here