हिमाचल प्रदेश: शिमला में आपदा प्रभावितों से मुलाकात करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

0
134

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार शिमला शहर के आपदा प्रभावित का दौरा करने पहुंची। प्रियंका ने समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा। मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में 20 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी समरहिल के शिव बावड़ी पहुंची। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और शिव मंदिर के बचे हुए हिस्से का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसी के साथ प्रियंका ने इस त्रासदी में अपनो को खोने वाले लोगों से भी मुलाकात की। इनके परिजनों से भी प्रियंका गांधी मुलाकात की। शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लॉटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर स्थिति खतरनाक है। पहाड़ के लोग श्रमदान करके सड़कें एवं रास्ते बना रहे हैं और राहत कोष में खुलकर दान कर रहे है।

Image source: @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here