मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में निर्णय लिए गए कि प्रदेश के 150 सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार (स्कूल पहुंचने, लंच ब्रेक और छुट्टी के समय) उपस्थिति दर्ज की जाएगी। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड तय किए जाएंगे। शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड इस वर्ष 1 अक्टूबर से अनिवार्य होगा। ड्रेस खरीदने के लिए शिक्षकों को एकमुश्त 5,000 रुपये की विशेष वित्तीय सहायता दी जाएगी। विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म पर निर्णय अगले एक सप्ताह में लिया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में यह निर्णय लिए गए कि सीबीएसई स्कूलों में लगभग 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है और आवश्यकता के अनुसार आगामी समय में और नियुक्तियां की जाएंगी। सीबीएसई स्कूलों में सुधार तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त 80 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



